Showing posts with label 25 अप्रैल 2011. Show all posts
Showing posts with label 25 अप्रैल 2011. Show all posts

Monday, April 25, 2011

अमन का आगाज़


बहुत हो चुकी खूनी जंग

अब अमन का आगाज करें।

खत्म करें दुश्मनी का सिलसिला

एक नए रिश्ते की बुनियाद रखें।

मिटा दें हर गिले-शिकवे को

अब हर कदम एक साथ चलें।

हम पड़ोसी है इक-दूजे के

फिर क्यों आपस में नाराज रहें।

मिटा के दिलों की सभी दूरियां

क्रिकेट से नई शुरुआत करें।