Tuesday, April 2, 2013

फ्लैश बैकः 2 अप्रैल 2011



साल 2011 भारतीय क्रिकेट के लिए नई उम्मीद लेकर आया.....क्योंकि इस साल टीम इंडिया ने दूसरी बार इतिहास रचते हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.....उसने 2 अप्रैल को खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए इतिहास रच दिया.....लीग मुकाबले से फाइनल तक कैसा रहा टीम इंडिया का सफर, आपको दिखाते हैं।

वर्ल्ड कप 2011
लीग मुकाबले में टीम इंडिया

भारत Vs बांग्लादेश
टीम इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में अपने मिशन की शुरूआत उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ की.....ये मुकाबला डाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया....जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 370 रनों का मैराथन स्कोर खड़ा किया....जवाब में बांग्लादेश ने भी बेहतर खेल दिखाया, लेकिन वो 50 ओवर में 283 रन ही बना सकी....इस तरह टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 87 रनों की जीत के साथ खाता खोला।

भारत Vs इंग्लैंड
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की दूसरी चुनौती इंग्लिश टीम थी.....इस मैच में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का जादू चला और उसने 338 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.....लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भी 338 रन बना लिए.....इस तरह ये मुकाबला बिना किसी हार-जीत के टाई खत्म हुआ।

भारत Vs आयरलैंड
वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा लीग मुकाबला आयरलैंड की टीम से हुआ....भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में आयरलैंड को 207 रनों पर ही ढेर कर दिया.....लेकिन 208 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.....हालांकि उसने 46वें ओवर 5 विकेट से जीत लिया।

भारत Vs नीदरलैंड्स
टीम इंडिया का अगला लीग मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के साथ हुआ....मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डच टीम सिर्फ 189 रन ही बना सकी.....190 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल करते हुए, ये मैच 5 विकेट से जीत लिया.....टूर्नामेंट में ये भारत की तीसरी जीत थी।
भारत Vs दक्षिण अफ्रीका
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगली चुनौती साउथ अफ्रीकी टीम थी....इस मैच में भारत ने सचिन तेंदुलकर के शतक के चलते 296 रनों का स्कोर खड़ा किया....लेकिन उसकी जीत के लिए ये स्कोर कम पड़ गया.....क्योंकि साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद पहले 300 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया।

भारत Vs वेस्टइंडीज

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भी टीम इंडिया नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी थी.....लेकिन विंडीज के खिलाफ मैच उसकी पोजीशन को ज्यादा मजबूत बना सकता था.....ऐसे में भारत ने इस मुकाबले में युवी के शतक के साथ 268 रन बनाए.....जवाब में कैरेबियाई टीम सिर्फ 188 रन ही बना सकी......यानी ये मैच टीम इंडिया ने 80 रनों से जीत लिया।

वर्ल्ड कप 2011
क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड कप की सबसे हिट टीम यानी ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला था.....ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और 260 रनों का मुश्किल स्कोर खड़ा कर दिया.....टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 261 रनों की चुनौती को पार करना था....ऐसे में युवराज और रैना ने कंगारू गेंदबाजों को फिसड्डी साबित करते हुए, भारत को 5 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

वर्ल्ड कप 2011
सेमीफाइनल में टीम इंडिया

भारत Vs पाकिस्तान

टीम इंडिया वर्ल्ड कप के उस पड़ाव पर पहुंच चुकी थी, जहां से एक जीत उसे फाइनल का टिकट दिला सकती थी.....लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उसकी जंग पाकिस्तान से थी....टीम इंडिया ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और 260 रनों का स्करो खड़ा किया....लेकिन इस लक्ष्य के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह लड़खड़ा गए.....और पूरी टीम 231 रनों पर ढेर हो गई।
वर्ल्ड कप 2011
फाइनल में टीम इंडिया

भारत Vs श्रीलंका

टीम इंडिया उस सपने को साकार करने के एकदम करीब पहुंच चुकी थी....जिसे सचिन, धोनी, युवराज के साथ टीम के सभी धुरधंरों ने देखा था.....बस जरूरत थी फाइनल में लंकाई चीतों को धूल चटाने की....मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 274 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया....जिसके जवाब में भारत ने सहवाग और सचिन के विकेट जल्द गंवा दिए....लेकिन इसके बाद गौतम गंभीर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की पारीयां खेलते हुए, इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.....और 6 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया बन गई वर्ल्ड कप 2011 की चैंपियन।

No comments:

Post a Comment